Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाLJP Bihar Meeting on Sept 11 to Discuss Assembly Elections and Party Strength

लोजपा रामविलास प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 को

लोजपा रामविलास की बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 सितंबर को बोधगया में होगी। इसमें विधानसभा चुनाव की संभावित सीटों पर चर्चा और संगठन की मजबूती पर विचार होगा। राष्ट्रीय लोजपा प्रमुख पशुपति कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 9 Sep 2024 10:44 AM
share Share

लोजपा रामविलास की बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में 11 सितंबर को होगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित सीटों पर भी चर्चा होगी। साथ ही पार्टी के संगठन की मजबूती और इसे विस्तार देने पर विचार-विमर्श होगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के अलावे प्रदेश कार्य समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे। चिराग से सुलह की संभावना नहीं : पारस

उधर, राष्ट्रीय लोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सुलह की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। पारस ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जब उनके बड़े भाई रामविलास पासवान जीवित थे, तो भाइयों के बीच कोई दरार नहीं थी। अब वह स्थिति नहीं है। जब पार्टियां टूटती हैं, तो वे एक हो सकती हैं, लेकिन जब दिल टूटते हैं, तो वे नहीं जुड़ सकते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें