Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़One year old child killed a snake while playing thinking it was toy shocking case

सांप को खिलौना समझकर खेलने लगा एक साल का बच्चा, चबा-चबाकर मार डाला

एक साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबा-चबाकर मार दिया। यह हैरान करने वाली घटना गया जिले के फतेहपुर के एक गांव की है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, गयाWed, 21 Aug 2024 03:04 PM
share Share

बिहार के गया जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिस सांप को देखकर एक आम इंसान के पसीने छूट जाए, उसे खिलौना समझकर एक साल का मासूम बच्चा खेलने लग गया। खेल-खेल में उसने सांप को कई बार मुंह में डालकर चबा दिया। इससे सांप की मौत हो गई। गनीमत रही कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। यह जानकर लोग हैरान हैं। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते 17 अगस्त की है। गया जिले के फतेहपुर थाना इलाके के जमुहार गांव में रहने वाले राकेश कुमार के एक साल के बेटे रियांश ने खेल-खेल में एक सांप को मार दिया। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को लगी तो आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे को देखा और फिर जांच के बाद कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, बच्चा स्वस्थ्य है।

हालांकि, परिजन डॉक्टर की बात से हैरान हो गए। उन्हें यह बात हजम नहीं हुई। फिर जब डॉक्टर ने मृत सांप को देखा तो बताया कि वो जहरीला नहीं था। इसके बाद परिजन की जान में जान आई। डॉक्टर ने बताया कि बारिश के दिनों में यह सांप अक्सर देखने को मिलता है। कुछ सांप जहरीले होते हैं, लेकिन जिसके साथ बच्चा खेल रहा था वो जहरीला नहीं था। इस कारण रियांश को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़े:सांप ने महिला को डसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि एक साल का रियांश अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी उसके पास सांप रेंगते हुए आया। उसने खिलौना समझकर सांप को हाथ में पकड़ लिया और फिर उससे खेलने लगा। खेल-खेल में उसने सांप को अपने मुंह से चबा लिया। इससे सांप की वहीं पर मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें