Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish again reminded of Bihar before 2005 CM said old relationship with BJP will continue in future as well

नीतीश ने फिर याद दिलाया 2005 से पहले वाला बिहार, सीएम बोले- BJP से पुराना रिश्ता आगे भी कायम रहेगा

कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, आप सभी इससे अवगत हैं। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। वहीं उन्होने बीजेपी से पुराना रिश्ता आगे भी कायम रखने की बात कही।

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाTue, 18 Feb 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
नीतीश ने फिर याद दिलाया 2005 से पहले वाला बिहार, सीएम बोले- BJP से पुराना रिश्ता आगे भी कायम रहेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 24 नवंबर, 2005 से हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू किया, तब से निरंतर राज्य को आगे बढ़ाने में लगे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार में हम मंत्री थे। उन्होंने ही हमें मुख्यमंत्री बनवाया। भाजपा के साथ हमारा पुराना रिश्ता आगे भी कायम रहेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को कैमूर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, आप सभी इससे अवगत हैं। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्रायः झगड़े होते थे, जिसे हमने खत्म कराया। अब लोग अपनी आवश्यकता अनुसार जब जहां चाहें कहीं भी आ-जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम शुरू कराया। अब तक आठ हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है, 1273 और कब्रिस्तानों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से 746 कब्रिस्तानों की घेराबंदी हो गई है। 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण का निर्णय लिया गया, ताकि मंदिरों में चोरी की घटनाएं न हो।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार पकड़ुआ मुख्यमंत्री हैं, BJP के कठपुतली; खूब बरसे तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:लालू परिवार डरा है,कहीं एक और नीतीश कुमार पैदा न हो जाए; निशांत पर बोले जायसवाल
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार 58 स्कीमों का करेंगे उद्घाटन, प्रगति यात्रा में जमुई को 890 करोड़

समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जमा खान, संतोष कुमार सिंह, विधायक संगीता कुमारी, अशोक कुमार सिंह, भरत बिंद, विधान पार्षद जीवन कुमार, कैमूर जिला परिषद् की अध्यक्ष रिंकी सिंह, कैमूर नगर परिषद् के मुख्य पार्षद विकास तिवारी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें