बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
मुरौल के विद्याझाप गांव में एक बाइक की ठोकर से महेश ठाकुर की मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहा था। बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 16 May 2025 12:16 AM

मुरौल। सकरा थाना क्षेत्र के विद्याझाप गांव में गुरुवार देर शाम बाइक की ठोकर से साइकिल सवार मथुरापुर गोवर्धनपुर निवासी रुदल ठाकुर के पुत्र महेश ठाकुर की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी रूपनपट्टी चौक पर किराना की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महेश ठाकुर मुजफ्फरपुर शहर स्थित सैलून में काम करता था। शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।