Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुजफ्फरपुर15-Year-Old Girl Abducted by 17-Year-Old Boy in Bochaha - Police Arrest Both

अपहृत लड़की को पुलिस ने लड़के के साथ पकड़ा

बोचहां में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण 17 वर्षीय लड़के ने किया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी और अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद पता चला कि लड़का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 Sep 2024 07:09 PM
share Share

बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की का बगल के गांव बहलोलपुर निवासी 17 वर्षीय किशोर ने अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह पांच बजे उठकर उनकी पुत्री दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी और वह लोग घर के अंदर थे। बाहर जब निकले तो पता चला उनकी पुत्री गायब है। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि बहलोलपुर निवासी किशोर जबरन उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। सोमवार को पता चला कि लड़का उनकी पुत्री को लेकर अपने घर पहुंच गया है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद बोचहां पुलिस ने बहलोलपुर पहुंच कर लड़का लड़की दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़के लड़की को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। लड़की के पिता का आवेदन आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें