Shailesh Kumar Launches Public Outreach Campaign in Dharhara Promises Development जमालपुर में विकास की खींची जाएगी लंबी लकीर: शैलेश कुमार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsShailesh Kumar Launches Public Outreach Campaign in Dharhara Promises Development

जमालपुर में विकास की खींची जाएगी लंबी लकीर: शैलेश कुमार

पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने धरहरा प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की बात की और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 16 May 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
जमालपुर में विकास की खींची जाएगी लंबी लकीर: शैलेश कुमार

धरहरा,एक संवाददाता। शुक्रवार को पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने धरहरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने धरहरा प्रखंड के दशरथपुर, गोविंदपुर, मनकोठिया, खजुरिया, महगामा, हरायचक सहित अन्य गांवों में अभियान चलाने के साथ ही जनसमस्याओं से रूबरू हुए। वहीं बंगलवा में जदयू कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाया जाएगा। उनके आशीर्वाद से जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींचने का काम किया। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए विकास कार्यो पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव हारने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता कर हर सुख दुख में साथ रहने का काम किया हूं। हर पंचायत में डेढ़ से दो करोड़ रुपये की योजना से विकास करने का काम किया। यदि जमालपुर की जनता ने आशीर्वाद दिया तो जमालपुर को विकास की पूर्ण गारंटी है। जमालपुर में विकास की लंबी लकीर खींची जाएगी। क्षेत्र की हर जनसमस्याओं को सुलझाया जाएगा। मौके पर अविनाश जायसवाल, धरहरा प्रखंड के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह, रामाशीष यादव, कंत लाल मंडल, शरुन यादव, राजीव कुमार, रमेश सिंह, सुरेश राम, संतोष मंडल, पूर्व मुखिया योगेंद्र कोड़ा, मृत्युंजय कुमार, बद्री मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।