Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरBJP Youth Wing Organizes Blood Donation Camp on PM Modi s Birthday

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सदर अस्पताल में इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार पोद्दार और अन्य नेताओं ने किया। युवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 19 Sep 2024 06:30 PM
share Share

मुंगेर, निज संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम राज, महामंत्री शंभू शरण राय, अरूण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, सहरसा जिला प्रभारी प्रीतम सिंह सहित अन्य ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। भाजयुमो के रिषु पाठक, विकास भारद्वाज, चेतन गुप्ता, आनंद उर्फ सोमू सिन्हा एवं चंदन शर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अरूण पोद्दार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल, प्रीतम सिंह सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदान करने वाले युवा मोर्चा के साथियों की हौसला अफजाई की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम राज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान कर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मानवता का परिचय दिया है। भाजयुमो कार्यकर्ता हमेशा समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें