Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरBJP Workers Lead Har Ghar Tiranga Rally in Munger

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल किया शहर भ्रमण

मुंगेर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक प्रणव कुमार, एमएलसी लालमोहन गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 13 Aug 2024 06:34 PM
share Share

मुंगेर, निज संवाददाता : हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर शहर भ्रमण किया गया। मंगलवार की सुबह किला परिसर स्थित अंबेडकर चौंक से विधायक प्रणव कुमार, एमएलसी लालमोहन गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में निकले तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपाई शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमेधा आर्या, भाजपा नेता संजीव मंडल, शंभू प्रसाद राय, प्राण रंजन विकास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। तिरंगा यात्रा पोलो मैदान के समीप से आरंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौंक पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाते रहे। मौके पर विधायक प्रणव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की बात कही। विधायक ने कहा कि इससे लोगों के मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृति जीवंत रह सकेगी और सभी लोगों में देशभक्ति का भाव बना रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें