Notification Icon

122 नए मिले कोरोना मरीज

मुंगेर। शनिवार को जिले भर में कुल 122 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये, जबकि कुल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 22 May 2021 10:42 PM
share Share

मुंगेर। शनिवार को जिले भर में कुल 122 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये, जबकि कुल 172 संक्रमितों को डिस्चार्ज कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि शनिवार को जिले भर में कुल 3461 लोगों के जांच में 122 नये पॉजिटिव केस पाये गये। जिसमें 80 पुरुष तथा 42 महिलाएं संक्रमित पाये गये।

जिले भर की बात की जाये तो मुंगेर व संग्रामपुर में 26-26, खड़गपुर में 17, जमालपुर व बरियारपुर में 13-13, धरहरा में 9, तारापुर में 6, टेटियाबंबर में 4 तथा असरगंज में 3 नये मामले पाये गये। वहीं मुंगेर जिले में भागलपुर का 3 तथा बांका व लखीसराय का भी 1-1 नया पॉजिटिव केस पाया गया है। इस तरह से जिले भर में अब तक पाये गये पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13458 हो चुकी है।

सिविल सर्जन ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1064 है।

जिसमें से 26 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि 45 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर व पटना रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को कुल 172 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12291 हो चुकी है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण का दर 3.61 फीसदी पायी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें