सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित
मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। तीन युवकों ने महिला को बकरी चराने के दौरान घेरकर...

मोतिहारी, निसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एएसपी सह सदर डीएसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी सोमवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपितों के घर की कुर्की के लिए न्यायालय में प्रे किया जाएगा। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि बुधवार को वह गांव के सरेह में बकरी चराने गई थी। इसी बीच तीन युवक नसीम, पप्पु व मुस्लिम ने उसे घेर लिया। इसके बाद पस्टिल का भय दिखाकर पास के मक्के के खेत में उसे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किए। इस दौरान आरोपितों ने उससे दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म का वीडियो डालने की धमकी देते हुए किसी को जानकारी नहीं देने की बात कही। इसके बाद आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तब पीड़िता ने शनिवार को महिला थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।