Rajd Leader Suresh Yadav Remembered A Great Loss to Mahagathbandhan पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRajd Leader Suresh Yadav Remembered A Great Loss to Mahagathbandhan

पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक

सुगौली में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनका कार्य महागठबंधन के लिए अपूरणीय क्षति है। सभा में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 19 May 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक

सुगौली, निज संवाददाता। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के निधन पर पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक़ मुन्ना ने कहा कि आजीवन पार्टी का सेवा करना उनका व्यर्थ नहीं जाएगा। वही माकपा नेता राकेश झा ने कहा कि उनके निधन से महागठबंधन को अपूरणीय क्षति हुई है। वही प्रखंड राजद अध्यक्ष ताराचंद यादव ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्य कलापों से संगठन के लोगों को सीखने की जरूरत है। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार झा, राजद मीडिया प्रभारी दीपू मश्रिा, नेता भूआली ठाकुर, पंसस सह प्रधान महासचिव सैय्यद अफरोज, अफरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।