घर-घर जाकर संघ के कामों को बताएं, शाखा की संख्या दोगुना करें; बोले RSS चीफ मोहन भागवत
- आरएसएस प्रमुख ने मोहन भागवत ने कहा कि सभी स्वयंसेवक खुद से एक शृंखला बनाकर लोगों को संघ और शाखा से जोड़ें। शाखा का संचालन नियमित हो। पांच दिनों के प्रवास के दौरान सरसंघचालक ने उत्तर बिहार के मिथिला, तिरहुत और चंपारण क्षेत्र के प्रांत प्रमुख तक से संवाद किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक अपने रोजमर्रा के जीवन से प्रतिदिन दो-चार घंटे संघ के लिए निकालें। संघ का कार्य पूरे दायित्व के साथ करें। स्वयंसेवक घर-घर और जन-जन के बीच जाकर लोगों को संघ के कार्यों को बताएं। ये बातें उन्होंने पांच दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन रविवार को उत्तर बिहार कार्यकारिणी के साथ संवाद में कही। इससे पूर्व सुबह से उन्होंने नगर और महानगर के स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। इसके बाद शाम पांच बजे आरएसएस प्रमुख नागपुर के लिए रवाना हो गए।
आरएसएस प्रमुख ने स्वयंसेवकों से कहा कि जिले में लगने वाली शाखाओं की संख्या दोगुना करें। सभी स्वयंसेवक खुद से एक शृंखला बनाकर लोगों को संघ और शाखा से जोड़ें। शाखा का संचालन नियमित हो। पांच दिनों के प्रवास के दौरान सरसंघचालक ने उत्तर बिहार के मिथिला, तिरहुत और चंपारण क्षेत्र के दो हजार से अधिक की टोली से लेकर प्रांत प्रमुख तक से संवाद किया। उन्हें समाज के उत्थान को लेकर मंत्र दिए।
पांच मार्च को संघ सरचालक मोहन भागवत मुजफ्फरपुर आए थे। नौ को दानापुर होते हुए नागपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान रामदयालु और सिकंदरपुर शाखा जाकर स्वयंसेवकों से संवाद और कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन में संवाद किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।