Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Modi cabinet minister Jitan Ram Manjhi attack on Rahul Gandhi for statement in USA

राहुल गांधी का बयान देशद्रोह , मुकदमा दर्ज कर संसद सदस्यता रद्द हो; जीतनराम मांझी ने भी खोला मोर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जीतनराम मांझी ने अपना पोस्ट डाला है। उन्होंने कहा है कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी जी का बयान एक देशद्रोही का बयान है। उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 08:28 AM
share Share

गिरिराज सिंह के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को उन्होंने देशद्रोह करार दिया है। जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी को देशद्रोही बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दिया जाना चाहिए। इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के अमेरिका वाले बयान को लेकर लोकसभा से उनकी मेंबरशिप कैंसिल कर देने की मांग की थी। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जीतनराम मांझी ने अपना पोस्ट डाला है। उन्होंने कहा है कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी जी का बयान एक देशद्रोही का बयान है। उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रही बात आरक्षण की तो नरेंद्र मोदी के रहते किसी राहुल गांधी की हैसियत नहीं कि देश से आरक्षण खत्म कर दे।

ये भी पढ़े:गिरिराज ने फिर छेड़ा NRC का राग, राहुल गांधी को दी नसीहत; आया JDU का रिएक्शन

जीतनराम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी संसद में विपक्ष के नेता हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि वे भारत के विपक्ष के नेता हो गए। हम लोग देश में अलग अलग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और परस्पर विरोधी हैं। लेकिन देश के बाहर राष्ट्र के सवाल पर सभी एक साथ हैं। वह इसे क्यों नहीं समझते हैं। आखिर देश के बाहर भारत को नीचा दिखा कर वे क्या दिखाना चाहते हैं। ऐसा कोई भी नेता भारत का नेता कैसे हो सकता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसीलिए कहा कि उनपर मुकदमा किया जाए और संसद से उनकी सदस्यता भी खत्म किया जाए।

ये भी पढ़े:देश के मुसलमानों की हालत दलितों जैसी, US में बोले राहुल; बयान पर बवाल

इससे पहले गिरिराज सिंह ने विदेश की धरती पर राहुल गांधी के बयान और इलहान उमर के साथ तस्वीर पर तीखा हमला बोला था। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि जो इलिहान भारत के खिलाफ जहर उगलता है उससे मिलते हैं। देश में भी उनका यही हाल रहता है। यहा खालिद अंसारी से मिलते हैं। जब भी विदेश जाते हैं तो भारत के खिलाफ ही बोलते हैं। इस बार तो हद कर दिए। इनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितने लोग बैठ थे वे सारे वही टूल किट थे जो भारत के खिलाफ साजिश करते हैं। समय आ गया है कि अब देश के बाहर कोई भी व्यक्ति चाहे सांसद मंत्री हो या सामान्य नागरिक हो, भारत के खिलाफ बोलने की हिमाकत करे तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राहुल गांधी की सदस्यता ही समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1976 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और एक सांसद ने केवल इंदिरा गांधी का नाम लिया तो सदन में प्रस्ताव लाकर सदस्यता खत्म कर दी गई। एक आतंकवादी के लिए देश में अदालत का दरवाजा खुलता है। उस मजबूत लोकतंत्र को गाली राहुल गांधी गाली दे रहे हैं। ये केवल भारत विरोधी ताकतों से ही मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें