New Appointments at BNMU Sanjeev Kumar as Dean and New Heads in English and Physics Departments प्रो. संजीव ने विज्ञान संकायाध्यक्ष का लिया योगदान, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsNew Appointments at BNMU Sanjeev Kumar as Dean and New Heads in English and Physics Departments

प्रो. संजीव ने विज्ञान संकायाध्यक्ष का लिया योगदान

मधेपुरा के बीएनएमयू में, प्रो. संजीव कुमार ने विज्ञान संकायाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। यह नियुक्ति निवर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार की सेवानिवृति के बाद हुई। इस अवसर पर डॉ. बीएन विवेका और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराThu, 3 April 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
प्रो. संजीव ने विज्ञान संकायाध्यक्ष का लिया योगदान

मधेपुरा, निज प्रतिनिधि। बीएनएमयू में बुधवार को विज्ञान संकायाध्यक्ष के रूप में बीएनएमवी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने योगदान लिया। वे निवर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार की सेवानिवृति पर संकायाध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने कुलसचिव प्रो. बिपिन कुमार राय को योगदान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। दूसरी ओर, बीएनएमयू के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. बीएन विवेका और भौतिकी विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. उमा शंकर चौधरी ने भी योगदान लिया। डॉ. चौधरी एचपीएस कॉलेज निर्मली के प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। इस अवसर पर शिक्षक नेता प्रो. नरेश कुमार, पूर्व एचओडी प्रो. राजीव कुमार मल्लिक, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. अबुल फजल सहित अन्य मौजूद थे। शिक्षकों ने नव पदस्थापित डीन और एचओडी का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।