National Lok Morcha Press Conference in Madhepura Discusses 2026 Delimitation and Constitutional Rights परिसीमन रैली का होगा अयोजन, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsNational Lok Morcha Press Conference in Madhepura Discusses 2026 Delimitation and Constitutional Rights

परिसीमन रैली का होगा अयोजन

मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। ई. रौशन राजा ने बताया कि 2026 में परिसीमन होगा, जो हर जनगणना के बाद किया जाता है। उपेंद्र कुशवाहा ने संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराTue, 20 May 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
 परिसीमन रैली का होगा अयोजन

मधेपुरा, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ई. रौशन राजा ने कहा कि 2026 में देश में परिसीमन होना है। संविधान के अनुच्छेद 82 के तहत हर जनगणना के बाद लोकसभा सीटों के पुनर्नर्धिारण के लिए परिसीमन आयोग का गठन होता है। अनुच्छेद 170 राज्यों की विधानसभा सीटों की सीमा और संख्या तय करने का अधिकार देता है। 1951, 1961 और 1971 की जनगणना के आधार पर अब तक तीन बार परिसीमन हुआ। 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान 42वें संविधान संशोधन से परिसीमन को 25 साल के लिए फ्रीज कर दिया।

बाद में यह रोक 25 साल और बढ़ा दी गई। यह अवधि 2026 में पूरी हो रही है। 2009 में परिसीमन हुआ, लेकिन लोकसभा सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। 2026 में परिसीमन होना है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि "संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार" का संकल्प पूरा करके ही दम लेंगे। पार्टी ने बिहार की जनता से अपील की है कि इस लड़ाई में साथ दें। 25 मई को रोहतास के वक्रिमगंज और 8 जून को मुजफ्फरपुर में संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली होगी। अन्य जिलों में भी ऐसे आयोजन होंगे। मौके पर रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, मो. इफ्तेखार आलम उर्फ गूडडू, डॉ. अभिषेक कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, रव्द्रिर मेहता, श्यामाकांत यादव, कार्तिक कुमार, नंदन राम, प्रिंस कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।