Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मधेपुराCongress Party Stages One-Day Protest in Kumarkhand Demands Special State Status for Bihar

विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार को होगा फायदा

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 14 Aug 2024 08:11 PM
share Share

कुमारखंड। प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से कर रही है। जिससे शिक्षित बेरोजगार को रोजगार मिलेगा, किसानों को विशेष रूप से लाभ और हर वर्ग को इससे फायदा होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से विशेष पैकेज नहीं विशेष राज्य का दर्जा की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्थित मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे 91 से थाना होते कॉलेज होकर यदुआपट्टी रोड में जगह जगह गड्ढे में पानी भर जाने से जर्जर हो चुके रोड़ का मरम्मत करवाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान अनमोल प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सिकंदर यादव, सत्यम कुमार, रधु ऋषिदेव, राहुल कुमार, प्रमोद ऋषिदेव, मो इनुस, मो हासिम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें