Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Liquor smugglers clash with police in custody Bitten the policeman escaped by jumping into the river

हिरासत में पुलिस से उलझे शराब तस्कर; सिपाही को दांत से काटा, नदी में कूदकर हो गए फरार

बिहार के बगहा जिले में पुलिस हिरासत से दो शराब तस्कर फरार हो गए। दोनों तस्करों ने पहले पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। और फिर एक तस्कर ने पुलिसकर्मी के हाथ में काट लिया, और गंडक नदी में कूदकर फरार हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है।

sandeep हिन्दुस्तान, बगहाFri, 13 Sep 2024 10:33 AM
share Share

बगहा जिले में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस वालों से हाथापाई की और फिर पुलिसकर्मी को दांत से काटकर नदी में छलांग लगाकर फरार हो गए। इस मामले में एक पुलिसकर्मी आंशिक रूप से जख्मी भी हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे धनहा थाने क्षेत्र के गौतम बुद्ध सेतु पुल की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे यूपी से एक बाइक पर सवार दो तस्कर शराब की खेप लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। जिसकी सूचना धनहा थाने की पुलिस को लगी।

सूचना के आधार पर धनहा थाने की पुलिस ने शराब तस्करों का पीछा किया और गौतम बुद्ध सेतु पुल पर शराब तस्करों को अपने हिरासत में ले लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गये दोनों शराब तस्कर पुलिस से उलझ गए और बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस के  एक पुलिस जवान को दांत से काट लिया। जिससे पुलिस जवान जख्मी हो गया। जिसका फायदा उठाकर दोनों शराब तस्करों ने गंडक नदी में छलांग लगा दी और फरार हो गए।

ये भी पढ़े:बिहार में हाजत से कैसे भाग गया कैदी, हाथ मलती रह गई पुलिस

धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया। कि इस मामले में थाना का सिपाही कैलाश कुमार झा आंशिक रूप से जख्मी हो गया है। जिसका स्थानीय स्तर पर ही उपचार कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों पर मामला दर्ज कर लिया है। और फरार शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शराब के 43 पाउच और बाइकों को भी जब्त किया है। जिनके आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें