Hindi Newsबिहार न्यूज़liquor mafia attack on policemen tore uniform and run away with friends in patna danapur maner

सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी और साथी को छुड़ा ले गए, पटना में शराब माफियाओं का पुलिस पर हमला; 36 पर FIR

  • पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटना से सटे दानापुर के मनेर में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ ऐक्शन भी ले रही है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 16 March 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी और साथी को छुड़ा ले गए, पटना में शराब माफियाओं का पुलिस पर हमला; 36 पर FIR

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। अब राजधानी पटना से सटे मनेर में शराब माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। माफिया अपने साथ को भी छुड़ा ले गए हैं। इतना ही नहीं अपराधियों ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी है। पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटना से सटे दानापुर के मनेर में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ ऐक्शन भी ले रही है।

बताया जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार अपनी टीम के साथ कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए शाम करीब साढ़े सात बजे गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान खासपुर इलाके में करीब 10-12 युवक एक जगह जमा थे।जब पुलिस ने इन लोगों से बातचीत की तो वो उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से हाथापाईं करने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को गाड़ी में बैठा लिया।

ये भी पढ़ें:बिहार में फिर पुलिस पर हमला, बरसाए ईंट-पत्थर; SI समेत 4 पुलिसवाले जख्मी

कहा जा रहा है कि इसी दौरान कुछ शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। सब-इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी गई। हमले में सिपाही भी जख्मी हुए हैं। शराब माफियाओं ने अपने साथियों को भी पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। मनेर में काफी देर तक सड़क पर हंगामा और बवाल होता रहा। किसी तरह सभी पुलिसकर्मी वहां से अपनी जान बचा कर निकले।

अब इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भागलपुर में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया था। इस हमले में भी कुछ पुलिसवालों को चोट लगी थी। अररिया में अपराधी को पकड़ने गए एक दारोगा से भी धक्का-मुक्की की गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह मुंगेर में भी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें:ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे, VIDEO वायरल होने पर तेज प्रताप क्या बोले

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।