Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Land owners can give self declaration of family tree during survey in bihar

Bihar Land Survey : वंशावली बनवाने के लिए भाग-दौड़ से कैसे बचें, सर्किल अफसर ने बताया

वंशावली बनाने को लेकर कई लोग भाग-दौड़ में लगे हैं। लेकिन यहां की सीओ रानी कुमारी ने बताया है कि भू स्वामी स्व घोषित वंशावली बनाकर प्रपत्र में जमा करेंगे।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 5 Sep 2024 04:15 AM
share Share

Bihar Land Survey : बिहार में जमीन सर्वेक्षण का काम चल रहा है। बक्सर जिले में भी भूमि सर्वेक्षण का कार्य प्रखंड के कुछ छोटे मौजों में शुरू हो चुका है। जिसमें भू स्वामियों को भूमि के स्वामित्व और पारिवारिक सूची के साथ अन्य कागजात सर्वे कर्मियों को प्रपत्र में भरकर आगामी 30 सितंबर तक उपलब्ध कराना है।

सभी प्रपत्र को रैयतों द्वारा ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। प्रपत्र 3 (1) में रैयतों को वंशावली जमा करनी है। लेकिन, किसके द्वारा बनाई गई वंशावली जमा करना है। इसे लेकर विभाग द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है। जिससे वंशावली को लेकर भू स्वामियों में असमंजस की स्थिति बनी है। वंशावली बनाने को लेकर कई लोग भाग-दौड़ में लगे हैं। लेकिन यहां की सीओ रानी कुमारी ने बताया है कि भू स्वामी स्व घोषित वंशावली बनाकर प्रपत्र में जमा करेंगे। 

जिसका सर्वे अधिकारियों व कर्मियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। जाहिर है ऐसा करने पर जमीन मालिक वंशावली के लिए दौड़-भाग से बच सकते हैं। आपको बता दें कि विभाग की ओर से सर्वे के दौरान न तो शपथ पत्र की जरूरत है और न ही वंशावली की जरूरत है। स्वघोषित वंशावली जमा होना है। उसपर अगर विवाद की स्थिति आती है, तो शपथ पत्र के साथ वंशावली सरपंच की ओर से जारी की जायेगी, वही मान्य होगा।

हालांकि, बावजूद, वंशावली बनाने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में सरपंच के यहां भीड़ जुट रही है। कई रैयतों बताया कि सरपंच द्वारा वंशावली निर्गत करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी का शपथ पत्र मांगा जा रहा है। जिसको लेकर वकीलों के यहां भी रैयतों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को नावानगर प्रखंड परिसर में बैठे वकीलों के पास इस तरह के रैयतों की काफी भीड़ लगी थी। 

इधर, वंशावली में कार्यपालक दंडाधिकारी के शपथ पत्र की कोई आवश्यकता नहीं होने की सूचना जिला के अनुमंडल कार्यालय पर चस्पाया गया है। भू स्वामियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से वंशावली को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें