Empowering Women in Kishanganj Health Camps and Spice Industry Development गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओं ने उठाया, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsEmpowering Women in Kishanganj Health Camps and Spice Industry Development

गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओं ने उठाया

गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओं ने उठाया गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओं ने उठाया गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओ

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSat, 17 May 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
गांव में हेल्थ कैंप लगाने का मुद्दा महिलाओं ने उठाया

किशनगंज। संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव पंचायत की सुनीता देवी ने गांव पंचायत में पशुओं के लिए नियमित रूप से हेल्थ कैम्प लगाने की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव देहात में हेल्थ कैम्प लगाने से हमारे पशुधन के स्वास्थ्य, पोषण में सुधार होगा। इलाज हो पायेगा। इलाज के लिए हमें बीमार पशु के साथ, दूर दराज भटकना नहीं पड़ेगा। पशुधन हमारे आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया है। ऐसे में उनका स्वास्थ्य पोषण सही रहने से हमारी आमदनी बढ़ेगी। वहीं, महिला संवाद कार्यक्रम में किशनगंज सदर प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत की रेखा देवी ने इस इलाके में मसाला उद्योग के विकास से जुड़ी अपनी आकांक्षा व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हल्दी की खेती होती है। साथ ही तेजपत्ता और भी मसाले तैयार होते हैं। ऐसे में, इसे उद्योग के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसकी खेती से जुड़े किसानों को, उनके मसाला उत्पाद की अच्छी कीमत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन होगा। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपने परिवेश, समाज, जिला के विकास की बातें साझा कर रही हैं। उनके अनुभवी विचार, संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में उपयोगी सिद्ध हो रहा है। किशनगंज जिला के सभी सात प्रखंड में चरणबद्ध तरीके से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला में अब तक पाँच सौ सत्तर ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। जिसमें नब्बे हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुई हैं। चरणबद्ध तरीके से 1262 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं को अपनी समस्या, सुझाव, आकांक्षा रखने का मुक्त मंच प्रदान कर रहा है. महिलायें बेझिझक अपनी बातें साझा कर रही हैं। उनकी आकांक्षाओं को दर्ज किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं गांव में पक्की सड़क, उसकी मरम्मती, बिजली के लिए ट्रांसफर्मर से जुड़ी समस्याओं को भी साझा कर रही हैं। स्थानीय समस्याओं को संवाद में रख रही हैं। सरकारी योजना से संबंधित नीतिगत मामलों पर, बदलाव को लेकर सरकार को सुझाव भी दे रही हैं। उनके सुझाव, विचार, अनुभव महिला संवाद कार्यकम में साझा हो रहे हैं. उनकी सशक्त भागीदारी, महिला संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य को पूर्ण कर रहा है। उनकी मुखरता, मुक्त स्वर से, महिला संवाद कार्यक्रम, देश की गहरी लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती प्रदान कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।