2. परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का नहीं हुआ निर्माण
2. परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का नहीं हुआ निर्माण2. परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र क

परबत्ता । एक प्रतिनिधि परबत्ता प्रखंड के करीब एक दर्जन पंचायत में कचरा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। सड़क किनारे यत्र-तत्र जगहों पर जमा कचरा बदबू दे रहा है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है, लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर मूकदर्शक बने हुए हैं। अगर इसका नजारा देखना हो तो महेशखूंट-अगुवानी मुख्य सड़क केएमडी कॉलेज के पास व आलमबाज़ार-पसराहा संपर्क सड़क स्थित इस्लामपुर बगीचा आदि के पास देखा जा सकता है। कितना बदबू दे रहा है इसे देखकर ही सहज़ अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह सिर्फ एक पंचायत की समस्या नहीं है। जिस पंचायत में कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण नहीं किया जा सका है कमोवेश हर जगह की यही स्थिति है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में कचरा निस्तारण के लिए कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जानी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के करीब एक दर्जन पंचायतों में अभी तक कचरा अवशिष्ट प्रबंध केंद्र का निर्माण नही किया जा सका है। जिस पंचायत में कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण नहीं किया जा सका है। वहां के कचरा संग्रहकर्ता द्वारा सड़क के किनारे गड्ढे आदि में कचरा जमा कर रहे हैं। आज स्थिति यह है कि जमा कचरा बदबू दे रहा है। आसपास से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नहीं हुआ निर्माण : सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लोहिया स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में कचरा संग्रह के लिए दो-दो कचरा संग्रहकर्ता को लगाया गया है। प्रत्येक पंचायत में कचरा प्रबंधन के लिए कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निर्माण किया जाना है, लेकिन प्रखंड के कबेला, सियादातपुर अगवानी, पिपरालतीफ, भरसो, कोलवारा, बन्देहरा सहित करीब एक दर्जन पंचायत में निर्माण कार्य अभी तक नहीं हो सका है। बोले चिकित्सक : अधिकांश बीमारियों का मुख्य जड़ गंदगी व दूषित पेयजल है। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सर्वप्रथम घर मोहल्ले के आसपास की साफ -सफाई बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अपने हाथों की सफाई, ताजा भोजन, शुद्ध पेयजल,मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग कर संक्रमण से बचा जा सकता है। डॉ राजीव कुमार, चिकित्सक, सीएचसी, परबत्ता। बोले अधिकारी : प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में कचरा अवशिष्ट प्रबंध केंद्र का निर्माण किया गया है। शेष बचे पंचायतों में बहुत जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। संतोष कुमार पंडित, बीडीओ, परबत्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।