Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाRising Ganga River Levels Threaten Floods in Parbatta Residents Fearful

परबत्ता: गंगा में उफान बाढ़ के भय से लोगों की बढ़ी परेशानी

पेज चार की लीड:परबत्ता: गंगा में उफान बाढ़ भय से लोगों कीपरबत्ता: गंगा में उफान बाढ़ भय से लोगों कीपरबत्ता: गंगा में उफान बाढ़ भय से लोगों की

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 28 Aug 2024 06:54 PM
share Share

परबत्ता। एक प्रतिनिधि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। जिससे बाढ़ का खतरा सताने लगा है। ऐसा ही रहा तो जल्द जीएन बांध के बाहर बसे लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा। हालांकि मंगलवार की रात से नदी के उफान में थोड़ी कमी आई। जानकारी के अनुसार गत तीन दिनो पूर्व से प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी आ चुका है। हालांकि इस दौरान सौढ़ दक्षिण के विकासनगर, कज्जलवन दियारा, विष्णुपुर, सलारपुर आदि गॉंव के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी दस्तक दे चुकी है। इधर विष्णुपुर गॉंव निवासी मनीष कुमार, सलारपुर गॉंव निवासी लालन यादव आदि की माने तो गंगा नदी में उफान की गति में थोड़ी कमी आई है। बाढ़ के भय से लोग सहमे हुए है तथा धीरे-धीरे अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए हैं। ग्माधवपुर निवासी बबलू सिंह, सलारपुर गांव के मनीष कुमार आदि ने बताया कि लोग अपने पशुओं को दियारा से जीएन बांध के अंदर सुरक्षित स्थानों पर ले आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के तीन भागों से गंगा गुजरती है। प्रखंड के अधिकांश पंचायतों के किसानों की खेती मुख्य रूप से दियारा पर होती है। वही दूसरी ओर तेज गति से गंगा के जलस्तर बढ़ने से जीएन बांध के बाहर बसे तकरीबन दस पंचायत के लोगो को बाढ़ का भय सताने लगा है बाढ़ के भय से लोग सहमे हुए हैं तथा धीरे-धीरे अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए हैं। इधर सीओ मोना गुप्ता ने बताया कि पुन: गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू होने की सूचना मिल रही है। बाढ़ क्षेत्र के सभी राजस्वकर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

बोले अधिकारी

बाढ़ क्षेत्र के सभी राजस्वकर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

मोना गुप्ता, सीओ परबत्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें