Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारTragic Mobile Dispute 36-Year-Old Man Commits Suicide in Manihari

तनाव से आजिज पति ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

तनाव से आजिज पति ने फांसी लगाकर किया खुदखुशी तनाव से आजिज पति ने फांसी लगाकर किया खुदखुशीतनाव से आजिज पति ने फांसी लगाकर किया खुदखुशीतनाव से आजिज पति

तनाव से आजिज पति ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी
Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 3 Sep 2024 07:21 PM
हमें फॉलो करें

मनिहारी। पति पत्नी के बीच मोबाइल पर हुए विवाद मे 36 वर्षीय पति दीपक ठाकुर ने फांसी का फंदा झुलकर खुदखुशी कर लिया है। घटना नवाबगंज पंचायत वार्ड 8 की है। मृतक के पिता परशुराम ठाकुर ने बताया कि उनके पुत्र व पुत्रवधु के बीच बराबर तकरार होता था। मृतक दीपक से झगड़ा कर पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके कारण दीपक अधिक तनाव में रहने लगा था। फांसी लगाने से पहले मृतक अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर आपस में तूतू-मैंमैं किया था। इसके बाद वह फांसी झुलकर खुदखुशी कर लिया। मृतक के पिता परशुराम की नजर जब फांसी में लटका दीपक पर पड़ा तो उसके होश उड़ गए। मृतक को एक पुत्री भी है। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना थाने को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद मृतक के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टिया खुदखुशी लग रहा है। परंतु पुलिस हर बिंदुओ पर गहन जांच कर रही है। उधर परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें