Flood Relief Monitoring Meeting Held in Barari Concerns Raised Over Aid Distribution जीआर सूची में मृतकों के नाम, पशु चारा नहीं, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsFlood Relief Monitoring Meeting Held in Barari Concerns Raised Over Aid Distribution

जीआर सूची में मृतकों के नाम, पशु चारा नहीं

बरारी प्रखंड कार्यालय में बाढ़ सह सुखाड़ राहत अनुश्रवण बैठक आयोजित की गई। विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सहायता राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुराने लिस्ट में गलत...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 16 May 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
जीआर सूची में मृतकों के नाम, पशु चारा नहीं

बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख व पंचायत समिति के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बाढ़ सह सुखाड़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य व पंचायत के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा भेजा गया आपदा सहायता राशि का लाभ नहीं मिल पाता है। पुराने लिस्ट के अनुसार जो लोग बाढ़ से प्रभावित नही है वैसे लोगो को सहायता राशि का लाभ दिया जाता है। पशु के लिए चारा कभी भी नहीं मिला है जबकि सरकार प्रत्येक वर्ष बाढ़ के समय मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराती है।

प्रखंड जदयू के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बरारी में जीआर की सूची में अधिकतर मृत लोगों का नाम शामिल है। नये ढंग से जीआर का सूची तैयार किया जाना जरूरी है। कहा कि बाढ़ के समय घरों में पानी घुस जाता है। पीड़ित परिवारों को राहत का लाभ दिलाने की बात कही है। मौके पर बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, उप प्रमुख नैयनी कौर समेत कई दलों के नेता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।