मक्के के बोरे से भरी नाव डूबने से बची
कुरसेला के गोबराही दियारा गंगा घाट पर मक्का लोड करते समय एक नाव डूबने से बच गई। गुरुवार दोपहर को नाव नदी किनारे डूबने लगी, लेकिन समय पर बचाव किया गया। सीओ कुमारी प्रियवंदा ने बताया कि उन्हें नाव डूबने...
Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 16 May 2025 05:15 AM

कुरसेला। प्रखंड के गंगा पार गोबराही दियारा गंगा घाट पर मक्का लोड करने के दौरान नाव डूबने से बच गया। गुरुवार की दोपहर गंगा नदी के उस पार घाट किनारे नाव पर मक्का का बोरा लोड किया जा रहा था। इसी दौरान नाव नदी किनारे ही डूबने लगी। मामले में सीओ कुमारी प्रियवंदा ने बताया कि नाव डूबने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। आपदा मित्र ने बताया कि लग रहा था नाव डूबेगा, लेकिन नाव डूबने से बच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।