Barsoi Flood Monitoring Committee Meeting Preparations for Emergency Responses आपातकालीन स्थिति में दवा की उपलब्धता पर दिया जोर, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsBarsoi Flood Monitoring Committee Meeting Preparations for Emergency Responses

आपातकालीन स्थिति में दवा की उपलब्धता पर दिया जोर

बारसोई प्रखंड कार्यालय में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने की। विधायक महबूब आलम ने बाढ़ से पहले सभी तैयारियों की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में बाढ़ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 16 May 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
आपातकालीन स्थिति में दवा की उपलब्धता पर दिया जोर

बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने की। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण और अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक महबूब आलम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम एवं अनुमंडल भूमि उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी उपस्थित हुई। बैठक में बाढ़ के समय उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और उसके निदान पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी नाव के विषय में अंचल पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 24 सरकारी नाव है।

विधायक महबूब आलम ने कहा कि बाढ़ से पहले सारी तैयारी सभी पदाधिकारी हर हाल में कर लें ताकि बाढ़ के समय लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। आपातकालीन स्थिति में दवा की उपलब्धता के विषय में जोर देते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष मुअज्जम हुसैन ने कहा कि बिजली की समस्या बाढ़ के समय काफी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले जर्जर तार को अभिलंब बदलकर नए तार लगाए जाएं। जहां सामुदायिक रसोई हो बाढ़ पीड़ितों को शरण दिया जाए। वहां की बिजली कटे नहीं इस बात की जिम्मेदारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता उपस्थित सहदेव सिंह को दी गई। वहीं बाढ़ के समय पशु चारा उपलब्ध करने की मांग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद जिन्ना द्वारा रखी गई। वहीं जदयू के रोशन अग्रवाल के द्वारा बाढ़ से पूर्व जीआर राशि और लाभुक परिवार की सूची को दुरुस्त करने की बात कही गई। ताकि समय पर सभी पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक एमए उस्मानी तथा जदयू के मनोज साह, तनवीर आलम, भाकपा माले के सोनू यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कादिर, मुखिया हाजिक हसन अंसारी इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।