जनमुक्ति आंदोलन से जुड़ी पूर्व मुखिया की मनायी गयी पुण्यतिथि
मखदुमपुर ,निज संवाददाता।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मालती देवी ने अपने मुखिया के 5 साल के कार्यकाल में काफी अच्छा काम किया था।

मखदुमपुर ,निज संवाददाता। काको प्रखंड के नवादा स्थित डा विनयन आश्रम में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पिंजोरा पंचायत कि पूर्व मुखिया मालती देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मालती देवी ने अपने मुखिया के 5 साल के कार्यकाल में काफी अच्छा काम किया था। जिसके लिए जनता उन्हें आज भी याद करती हैं। वह एक कुशल गृहणी के साथ जनमुक्ति आंदोलन के जुझारू कार्यकर्ता भी थी। कार्यक्रम के अध्यक्षता जन्मकती आंदोलन के महासचिव हरी लाल प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर गया के पूर्व सांसद रामजी मांझी, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष आभा रानी, पूर्व आईएएस अधिकारी किशोरी चौधरी, पूर्व जिला पार्षद जगदीश यादव, तारीक शाहीन, अजीत चौधरी, रविकांत कुमार ,राज किशोर शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
फोटो- 13 मई जेहाना- 14 कैप्शन- पिंजौरा पंचायत के पूर्व मुखिया मालती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।