BJP Meeting in Modanganj Key Appointments and Tricolor Rally Announcement भाजपा मोदनगंज मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP Meeting in Modanganj Key Appointments and Tricolor Rally Announcement

भाजपा मोदनगंज मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा

घोसी निज़ संवाददाता। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ किया गया जिसमें सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 19 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा मोदनगंज मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा

घोसी निज़ संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सोमवार को ओकरी पंचायत के धोबड़ी ग्राम में हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ किया गया जिसमें सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए वन्दे मातरम का गायन से शुरू हुआ। कार्य समिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार ने ने जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की सहमति से अपने मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें मंडल के उपाध्यक्ष पिंकी देवी, ऊषा कुमारी, सुधा देवी, विमल कुमार, राधेश्याम शर्मा, नकुल ठाकुर, मंडल महामंत्री का दायित्व राकेश कुमार एवं मनी भूषण सिंह (रंजीत कुमार) को मंडल मंत्री का दायित्व प्रियंका कुमारी, गीता देवी, तुलसी पासवान, धीरज कुमार, अजीत कुमार, दीनानाथ कैनेडी को, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा को, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र कुमार को बनाया गया है।

इस मौके पर कार्य समिति के बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मई को मोदनगंज प्रखंड कार्यालय के पास से सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। बैठक में शशिरंजन कुमार, मुकेश कुमार, कन्हैया कुमार, कौशल, ब्रजेश कुमार समेत कार्य समिति के कई सदस्यगण शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।