Bihar ASHA Workers Plan Nationwide Strike Over 17 Demands 20 से 24 मई तक हड़ताल पर रहेंगी आशा कार्यकर्ता, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar ASHA Workers Plan Nationwide Strike Over 17 Demands

20 से 24 मई तक हड़ताल पर रहेंगी आशा कार्यकर्ता

केंद्रीय ट्रेड यूनियन सेवा संगठनों द्वारा 17 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन , स्थानीय एक्टू कार्यालय कार्यालय में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) जिला शाखा की बैठक अध्यक्ष कुमारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 13 May 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
20 से 24 मई तक हड़ताल पर रहेंगी आशा कार्यकर्ता

केंद्रीय ट्रेड यूनियन सेवा संगठनों द्वारा 17 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) की बैठक में लिया गया निर्णय जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एक्टू कार्यालय कार्यालय में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) जिला शाखा की बैठक अध्यक्ष कुमारी सुषमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर 20 से 24 मई तक हड़ताल पर रहेगी। जिला सचिव सुनीता भारती ने कहा कि 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के क्रम में आशा कार्यकर्ता फैसिलिटेटर का मासिक मानदेय राशि 1000 रुपए को बढ़ाकर 2500 करने का फैसला लिया गया था, जिसे करीब 2 साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है।

जिससे आशा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन सेवा संगठनों द्वारा 17 सूत्री मांगों जिसमें सभी स्कीम कर्मी की मांगे शामिल है को लेकर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। आगे उन्होंने कि पिछले 6 माह से लंबित मानदेय का भुगतान किया जाए और इसके लिए दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। पिछला सारा बकाया का भुगतान करते हुए पोर्टल व्यवस्था में सुधार किया जाए। रिटायरमेंट की उम्र की सीमा 65 वर्ष की जाए। सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख का रिटायरमेंट पैकेज दिया जाए तथा अनिवार्य मासिक पेंशन की सुविधा दी जाए। आशाओं को विभिन्न तरह के कामों के लिए जो प्रोत्साहन राशि मिलती है उसका पुनरीक्षण किया जाए। विदित हो कि पिछले 10 वर्षों में इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ी आशाओं को देय राशि का भुगतान पोर्टल के माध्यम से किया जाए और इसमें आशा फैसिलिटेटर को भी जोड़ा जाए। बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह ने कहा कि आशा कर्मी शायद एकमात्र ऐसी वर्कर हैं, जिनके लिए कोई पारिश्रमिक तय नहीं है। उनको दी जाने वाली धनराशि का नाम भी पारितोषिक रखा गया है। बैठक में वीणा कुमारी, रेशमा कुमारी, चंचल कुमारी, मीना देवी, पिंकी कुमारी, श्याम सुंदरी देवी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, अनु देवी सहित काफी संख्या में आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।