पिंड़रा पहाड़ नाथ शिव मंदिर में रामधुन संकीर्तन का समापन, हवन-पूजन और प्रसाद वितरण
आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिंड़रा पहाड़ नाथ शिव मंदिर में रामधुन संकीर्तन का समापन हवन-पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालु संजय वर्णवाल द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पंडित आचार्य मनोज पाण्डेय ने वैदिक...

चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिंड़रा पहाड़ नाथ शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को रामधुन संकीर्तन का समापन हवन-पूजन के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन बकुआमोड़ कामदेडीह निवासी श्रद्धालु संजय वर्णवाल द्वारा आयोजित किया गया था। पंडित आचार्य मनोज पाण्डेय एवं सहयोगी राजेन्द्र पाण्डेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर संकीर्तन का समापन किया गया। इस मौके पर पूजक संजय वर्णवाल ने बताया कि पहाड़ नाथ शिव मंदिर में उन्होंने जो भी मन्नतें मांगी थीं, भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूर्ण हुई हैं।
उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह आयोजन उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद का प्रतिफल है। स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय माहौल में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में "राम नाम" की गूंज और भक्ति का वातावरण छाया रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को शिव कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण मानते हुए संजय वर्णवाल को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।