Tribute Meeting Held for Former PACS Chairman Veerchand Singh in Bidupur पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsTribute Meeting Held for Former PACS Chairman Veerchand Singh in Bidupur

पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक

बिदुपुर l संवाद सूत्र प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में खानपुर पकड़ी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष वीरचंद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में खानपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 4 May 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक

बिदुपुर l संवाद सूत्र प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में खानपुर पकड़ी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष वीरचंद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। बिदुपुर पंचायत पैक्स भवन के प्रांगण में आयोजित शोक सभा में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व. सिंह वर्ष-2009 से 2024 तक निरंतर पैक्स अध्यक्ष पद को सुशोभित किए थे, वही वर्ष 2017 से 2022 तक प्रखंड व्यापार मंडल के निदेशक भी थे। शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नगीना राय एवं संचालन प्रखंड बीस सूत्री सदस्य धर्मवीर ठाकुर ने किया। इस अवसर पर संघ की ओर से मृतक पैक्स अध्यक्ष के पुत्र विशाल कुमार को बीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

मृतक की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में उपाध्यक्ष नन्द किशोर राय, सचिव अनिल कुमार सिंह, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सह उप प्रमुख प्रतिनिधि, जितेंद्र कुमार महतो, ललन पासवान, विकास कुमार, जनार्दन सिंह, त्रिपुरारी ठाकुर, प्रमोद कुमार आदि थे। पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में मझौली पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण उर्फ टुन्नीलाल, शिव शंकर सिंह राजासन पैक्स अध्यक्ष,रहीमापुर पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, हरि शंकर राय आदि है। बिदुपुर-01-शोकसभा में उपस्थित लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।