Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPatriotic Enthusiasm Soars in Tiranga Yatra A Celebration of National Pride
तिरंगा यात्रा- देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
शनिवार को शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का माहौल बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भाग लिया। यात्रा के दौरान लोग हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए और जगह-जगह यात्रा का स्वागत...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 18 May 2025 12:16 AM

शनिवार को शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। हाथों में तिरंगा थामे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भाग लिया। रास्ते में जैसे -जैसे यात्रा आगे बढ़ रही थी,लोग हाथ में तिरंगे लेकर यात्रा में शामिल हो रहे थे। लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था। राष्ट्रभक्ति के एक से बढ़ कर एक स्लोगन की तख्ती लेकर भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर लोगों ने देशप्रेम का संदेश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।