एलके इंटरनेशनल स्कूल का मना स्थापना दिवस
शेरघाटी के अकौना गांव में लोक कल्याण समूह ने शनिवार को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष ब्रज मोहन प्रसाद ने इस पल को गर्व का बताया। समूह ने 14 वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुख्य अतिथि...

शेरघाटी के अकौना गांव के पास संचालित लोक कल्याण समूह ने शनिवार को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष ब्रज मोहन प्रसाद ने कहा कि यह पल समूह के लिए गर्व की बात है। 14 वर्षों में समूह ने काफी उतार चढ़ाव से गुजरते हुए इस मुकाम तक पहुंचा है। हमारे लिए उत्साह और प्रेरणा का भी क्षण है। इससे पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन प्रसाद, निदेशक दीपक कुमार, राजेश कुमार, श्यामा सिंह व अजय कुमार सिंह ने दीपक प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह शुरू किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर ख़्वाजा सलमान शरीक अपने संबोधन में कहा कि विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ काम करना इस समूह की सबसे बड़ी ताकत है ।उन्होंने समूह के विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।