Dr Sunil Kumar of CUSB Awarded Prestigious Fellowship at IIAS Shimla for Research on Eco-pathologies डॉ. सुनील को आईआईएएस, शिमला ने फेलो पद से किया सम्मानित, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDr Sunil Kumar of CUSB Awarded Prestigious Fellowship at IIAS Shimla for Research on Eco-pathologies

डॉ. सुनील को आईआईएएस, शिमला ने फेलो पद से किया सम्मानित

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार को शिमला के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में फेलो पद से सम्मानित किया गया है। वह 2025 से 2027 तक 'इको-पैथोलोजिज ऑफ दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 15 May 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. सुनील को आईआईएएस, शिमला ने फेलो पद से किया सम्मानित

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (आईआईएएस), शिमला में प्रतिष्ठित फेलो पद से सम्मानित किया गया है। फेलो के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. कुमार जून 2025 से जून 2027 तक “इको-पैथोलोजिज ऑफ दी इंडो-गंगेटिक प्लेन: लिटरेसी एंड सिनेमेटिक रिप्रेजेंटेशन्स" नामक शोध परियोजना पर काम करेंगे। यह अंतःविषय परियोजना पर्यावरण मानविकी में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करती है और साहित्य, सिनेमा और पारिस्थितिक क्षरण के बीच जटिल संबंधों पर भी प्रकाश डालती है। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने डॉ. कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रभावशाली शोध के उत्पादन के महत्व पर जोर दिया जो न केवल पर्यावरण मानविकी में ज्ञान को आगे बढ़ाता है बल्कि बड़े पैमाने पर समाज को भी लाभान्वित करता है।

भाषा एवं साहित्य विद्यालय के प्रमुख एवं डीन प्रो. विपिन कुमार सिंह ने डॉ. कुमार की शैक्षणिक प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त करते हुए विद्यालय के लिए इस उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. अर्चना कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग की सामूहिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।