Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Fake currency network from pakistan to nepal through bihar arrresting in Jammu kashmir

बिहार में धंधा, जम्मू कश्मीर से सेटिंग, पाकिस्तान से नेपाल तक नेटवर्क; सरफराज खोलेगा जाली नोट का राज

पुलिस अब सरफराज को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय के आदेश पर सरफराज को पुलिस रिमांड पर लेगी। सरफराज को रिमांड पर लेने के बाद गिरोह के नेटवर्क से जुड़े पाकिस्तान, नेपाल सहित अन्य देशों के धंधेबाजों को चिह्नित किया जाएगा।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 09:35 AM
share Share

बिहार के मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खडवा पुल के समीप पांच सितंबर को जाली नोटों के कारोबार का खुलासा मामले में कई अहम जानकारियां मिली हैं। नोटों के साथ पकड़े गए तीन धंधेबाजों की निशानदेही पर जम्मू कश्मीर से मास्टरामाइंड सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस हत्थे चढ़े सरफराज को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मोतिहारी पुलिस सोमवार को पहुंची। बंजरिया पुलिस ने सरफराज को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। सरफराज पाकिस्तान से लेकर नेपाल तक रैकेट चलाता है।

पुलिस अब सरफराज को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय के आदेश पर सरफराज को पुलिस रिमांड पर लेगी। सरफराज को रिमांड पर लेने के बाद गिरोह के नेटवर्क से जुड़े पाकिस्तान, नेपाल सहित अन्य देशों के धंधेबाजों को चिह्नित किया जाएगा। फिलहाल नेटवर्क से जुड़े नेपाल के राजेश सहनी का नाम सामने आया है। इसको लेकर मोतिहारी पुलिस नेपाल पुलिस से संपर्क में है।

ये भी पढ़े:पाकिस्तान में छपते हैं भारतीय जाली नोट, बिहार में होता है धंधा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर से गिरफ्तार सरफराज का पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन है। वह पाकिस्तान से जुड़े अपने आकाओं से जाली नोट मंगाता था। इसे देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था। बिहार सरफराज का सॉफ्ट टारगेट है। वह नेपाल तक जाली नोटों की सप्लाई करता है।

बताते चलें कि 5 सितंबर को बंजरिया थाना क्षेत्र के खड़वा पुल के समीप से भागलपुर जिला के इशाकचक निवासी मो. नजरे शमशाद, भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र निवासी मो. वारिस तथा पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र निवासी मो. जाकिर हुसैन को 1.95 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस को सरफराज के संबंध में जानकारी दी गई थी। इसके आधार पर अनंतनाग पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें