Hindi Newsबिहार न्यूज़छपराCelebrating Hindi Day Literary Discussions and Poetry Events Across Schools

वैश्विक स्तर पर मिली है हिन्दी को पहचान

दाउदपुर के नंदलाल सिंह महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर एक साहित्यिक परिचर्चा और काव्य-गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने हिंदी की वैश्विक पहचान पर जोर दिया। नवोदय विद्यालय में भी हिंदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 14 Sep 2024 04:24 PM
share Share

दाउदपुर(मांझी)। नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर-दाउदपुर के सेमिनार हॉल में हिंदी दिवस पर प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक दिवसीय साहित्यिक परिचर्चा सह काव्य -गोष्ठी हुई। विषय था "वैश्विक परिपेक्ष में हिंदी भाषा और नई शिक्षा नीति"। प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी है। प्रो. आफताब आलम ने कहा कि संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी भाषा को राजभाषा के रूप में अंगीकार किया। डॉ शेखर कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा अभिव्यक्ति का सरल माध्यम है। डॉ श्रीभगवान ठाकुर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हिन्दी में तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है। डॉ आशीष कुमार, डॉ रुबी चन्द्रा, डॉ संजय कुमार ने भी नयी शिक्षा नीति पर गंभीरता से प्रकाश डाला। संचालन डॉ प्रवीण पंकज व डॉ चंद्रभान राम ने किया। नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवारा की हुई शुरुआत फोटो- 19 देवती स्थित नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवारे का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ.समर केतु परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। देवती स्थित जवाहर नवोदय विधालय में हिन्दी पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हिन्दी दिवस के मौके पर शुरू हुई। 28 सितंबर तक चलने वाले हिन्दी पखवारा कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. समरकेतु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन विद्यालय के हिन्दी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार ने किया। दसवीं के छात्र दीपक कुमार व अर्पाता कृष्णा ने हिन्दी विषय के विकास पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ समरकेतु ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्रत्येक दिन कुछ नया सीखना व हिन्दी भाषा का प्रयोग करना होगा तभी हिन्दी की महत्ता सार्थक होगी। कार्यक्रम में में वरीय शिक्षक एस के श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, बी के भारती एवं कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार अम्बष्ट सहित कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे। परसा के कई विद्यालयों में हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिता परसा। प्रखंड के कई सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में हिन्दी दिवस के मौके पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। उच्च विद्यालय परसा में प्रभारी एचएम जयशंकर प्रसाद गुप्ता की देखरेख में जबकि बाजितपुर हाई स्कूल में प्रभारी एचएम विकास कुमार व वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार की देखरेख में हिंदी दिवस पर कई गतिविधियां कराई गई। शिक्षिका अंजना कुमारी व अनिल कुमार चौधरी ने छात्र-छात्राओं को हिंदीभाषी बनने के लिए संकल्प दिलाया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय शोभे परसा (बालक)में एचएम नागेंद्र राम की देखरेख में बच्चों की सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकटी अंजनी में एचएम अर्जुन पंडित व उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरमाड़र में एचएम विवेक वर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा मथुरा में एचएम उपेंद्र प्रसाद,आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में एचएम विपिन बिहारी यादव सहित कई अन्य विद्यालयों के एचएम व वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिन्दी दिवस पर प्रकाश डाला। हिन्दी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित गड़खा, एक संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय कदना सह उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठेपुर में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। वाद- विवाद प्रतियोगिता व परिचर्चा के दौरान नौवीं की छात्रा शाइस्ता परवीन ने हिंदी के संबंध में कहा कि हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। हेडमास्टर भूषण कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राज नारायण प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, गुड़िया कुमारी, वंदना कुमारी व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें