Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Center to provide best quality sedds to Bihar farmers also help fourth Krishi Road Map says Shivraj Singh Chouhan

बिहार के किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज देगा केंद्र, चौथे कृषि रोडमैप में भी मदद करेंगे: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में कहा कि बिहार के किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे खेती की लागत कम आएगी।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाFri, 23 Aug 2024 10:26 AM
share Share

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना स्थित कृषि भवन में किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि बिहार के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राज्य में चौथा कृषि रोडमैप लागू करने में मदद की जाएगी। शिवराज ने इस दौरान मखाना, चाय, मशरूम की खेती के बारे में भी जाना।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आईसीएआर बिहार में बीज उत्पादन कराएगा। भारत सरकार मक्का, दलहन, धान के अच्छे बीज उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन में इनपुट की जरूरत होती है। ड्रोन से खाद और कीटनाशक का छिड़काव के खपत कम होती है। इससे खेती लागत कम होगी और लाभ अधिक होगा। उत्पादन की लागत को घटाना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत सरकार ने 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। वर्तमान में फसल की लागत मूल्य का 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो रहा है। पहले कांग्रेस की सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में किसानों का हितनहींदेखतीथी।

ये भी पढ़े:खुशखबरी! बिहार में 2000 कृषि समन्वयकों की होगी नियुक्ति, कृषि मंत्री का ऐलान

इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार की 80 फीसदी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। केंद्रीय कृषि मंत्री का सहयोग मिलेगा। राज्य के किसानखुशहालहोंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें