Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बक्सर102nd Birth Anniversary of Former CM Daroga Prasad Rai Celebrated

कांग्रेसियों ने लहटन चौधरी और दरोगा राय को किया याद

पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की 102वीं जयंती और वरिष्ठ नेता लहटन चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। दोनों नेताओं को गरीबों और किसानों का मसीहा बताया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 2 Sep 2024 03:27 PM
share Share

श्रद्धा पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की 102 वीं जयंती मनाई दरोगा प्रसाद राय ने 1952 से 1978 तक प्रतिनिधित्व किया बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व लहटन चौधरी की 21 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की 102 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि दोनों नेता गरीबों और किसानों के मसीहा थे। प्रदेश की बेहतरी के लिए किए गए इनके काम अविस्मरणीय हैं। वहीं डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि दरोगा प्रसाद राय ने 1952 से 1978 तक लगातार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। संचालन अभय मिश्रा और शिवकांत मिश्रा ने किया। इस दौरान त्रियोगी नारायण मिश्र, भोला ओझा विनय कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, जयराम राम, महिमाशंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, मोहन मिश्र, राजू कुमार, महेंद्र चौबे, अजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। समापन पार्टी नेत्री निर्मला देवी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें