Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़BJP national president JP Nadda attacked on opposition leaders during Bihar visit

विपक्षी दलों ने देशविरोधी ताकतों को हवा दी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के निशाने पर कौन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया, दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन के सभी घटक दलों ने भ्रष्टाचार बढ़ाया और देशविरोधी लोगों को ताकत प्रदान की।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 03:59 AM
share Share

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए। राजनीति और विकास के नरजरिए से जेपी नड्डा का बिहार भ्रमण काफी महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ उन्होंने बिहार को सैकड़ों करोड़ की मेडिकल सुविधाओं और योजनाओं की सौगात दी जिनमें कई सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं। दूसरी ओर उन्होंने अपने विपक्षियों पर जमकर प्रहार किया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया पर इशारों में उन्होंने इंडिया गठबधन के नेताओं पर निशाना साधा। पटना सिटी में उन्होंने अनुसूचित जाति परिवार के बीच सदस्यता अभियान चलाया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया, दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन के सभी घटक दलों ने भ्रष्टाचार बढ़ाया और देशविरोधी लोगों को ताकत प्रदान की। कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। यह किसी और राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि किसी एक तस्वीर में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पूर्व के अध्यक्ष, एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हों। भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं से मिलकर बनी पार्टी है। इस बार भाजपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में सभी को समान अवसर प्राप्त होते हैं। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होने से वंचित न रहे। भाजपा अध्यक्ष ने दलित बस्ती में कार्यकर्ता कमलेश पासवान के घर पहुंचकर चाय पी।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मेयर सीता साहू मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन रत्नेश कुशवाहा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें