Hindi Newsबिहार न्यूज़BJP migrant formula for Mission Bihar mega campaign will run in 150 districts know the plan

मिशन बिहार के लिए भाजपा का प्रवासी फॉर्मूला, 150 जिलों में चलेगा मेगा कैंपेन, जानें क्या है प्लान

प्रवासी बिहारियों को अपने पाले में लाने के लिए बिहार बीजेपी बड़ा अभियान चलाएगी। जिसके तहत राज्यों के 150 जिलों में रह रहे प्रवासियों से बिहार भाजपा अपील करेगी, कि चुनाव के समय अपने प्रदेश में आएं। पर्व-त्योहार में अपने प्रदेश में रहें और अच्छी सरकार बनाने के लिए अपना वोट जरूर डालें।

sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाTue, 6 May 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
मिशन बिहार के लिए भाजपा का प्रवासी फॉर्मूला, 150 जिलों में चलेगा मेगा कैंपेन, जानें क्या है प्लान

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। यह समय पर्व और त्योहारों का भी होता है। ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों के 150 जिलों में रह रहे प्रवासियों से बिहार भाजपा अपील करेगी कि चुनाव के समय अपने प्रदेश में आएं। पर्व-त्योहार में अपने प्रदेश में रहें और अच्छी सरकार बनाने के लिए अपना वोट जरूर डालें। भाजपा प्रदेश दफ्तर में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर हुई कार्यशाला में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार देश के 150 जिलों का चयन किया गया है, जहां भाजपा नेता जाएंगे और बिहार में हुए बदलाव की जानकारी देंगे। साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश आने का आग्रह करेंगे।

कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के आधार पर केंद्र सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, तरुण चुग ने कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है। जब हम सशक्त होंगे तभी श्रेष्ठ होंगे।

ये भी पढ़ें:हर विधानसभा में होगा NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन; बिहार बीजेपी की बैठक में फैसला
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी की वीआईपी की एनडीए में वापसी? दिलीप जायसवाल ने कर दिया इशारा
ये भी पढ़ें:चमके बिहार, गमके बिहार; BJP के चुनावी थीम सॉन्ग में मोदी और नीतीश

दुष्यंत गौतम ने कहा कि पहले की सरकारों की नीतियों में और नियत में भेदभाव भी देश की एकता को कमजोर करता रहा है। बीते 10 वर्षों में देश में सुशासन के नए मॉडल ने भेदभाव की हर गुंजाइश समाप्त की है। कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, मिथिलेश तिवारी, मंत्री संतोष सिंह समेत कई सांसद, मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दें 2 करोड़ से ज्यादा बिहारी देश के अलग-अलग जिलों में रह रहे हैं। जो एक बड़ा वोट बैंक है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें