Women Demand Increase in Kanya Vivah Assistance from 5 000 to 30 000 in Lodipur महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Demand Increase in Kanya Vivah Assistance from 5 000 to 30 000 in Lodipur

महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की

महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग कीमहिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 17 May 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की

महिलाओं ने कन्या विवाह सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की संवाद में राशन 5 किलो से बढ़ाकर 30 किलो करने की उठी आवाज लोदीपुर में संवाद में महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं की जाहिर फोटो : लोदीपुर संवाद : बिंद प्रखंड के लोदीपुर गांव में शनिवार को महिला संवाद में शामिल महिलाएं। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के लोदीपुर गांव में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी भीड़ रही। गायत्री जीविका ग्राम संगठन की महिलाओं ने गांव के विकास के साथ हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। दीदियों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि पांच हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने, जीविका व सामुदायिक भवन बनवाने की मांग की।

इसमें राशन पांच किलो से बढ़ाकर 30 किलो करने की आवाज उठी। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए बस की सुविधाएं उपलब्ध कराने, छठ घाट, हनुमान मंदिर के पास यात्री शेड, लोदीपुर के वार्ड नंबर 14 में नाला निर्माण, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने की भी महिलाओं ने आवाज उठायी। राखी सिन्हा, ममता देवी व अन्य महिलाओं ने कहा कि कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ने से बेटियों की शादी के समय परिजन के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी। संवाद कार्यक्रम में बीडीओ जफरूद्दीन, बीपीएम नीरज कुमार, संजय कुमार मिश्रा, बिमला कुमारी, बबिता कुमारी, सुनीता कुमारी, रविशंकर प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।