Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफTraining for Agricultural Census 2021-22 and 2024-25 Conducted in Bihar Sharif

कृषि गणना के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बिहारशरीफ के हरदेव भवन में कृषि गणना 2021-22 और 2024-25 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। अपर समाहर्ता मंजीत कुमार की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को डिजिटल फॉर्मेट में डेटा संग्रहण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 13 Sep 2024 02:18 PM
share Share

कृषि गणना के लिए पदाधिकारी व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो हरदेव भवन : हरदेव भवन में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते अपर समाहर्ता मंजीत कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता मंजीत कुमार की अध्यक्षता में 11वीं कृषि गणना 2021-22 एवं कृषि वर्ष 2024 -25 में कृषि सांख्यिकी से संबंधित जिला एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को हरदेव भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को बताया गया कि 11वीं कृषि गणना के द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए आंकड़ों का संग्रहण स्मार्ट फोन ,टैबलेट व लैपटॉप की मदद से डिजिटल फॉर्मेट में किया जाना है। इससे पहले सभी पर्यवेक्षक व प्रगणकों का आईडी बनाया जाएगा। उसके बाद कोड मैपिंग करते हुए कृषि गणना का कार्य प्रारंभ होना है। प्रशिक्षण ले चुके अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी अपने-अपने राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे जो प्रगणन के रूप में कार्य करेंगे। बताया गया कि कृषि वर्ष 2024 -25 में कृषि सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न विषयों मसलन खेसरा पंजी, द्रुत जिंसवार ( अनुमानित क्षेत्रफल आंकलन) व फसल सांख्यिकी सुधार, फसल कटनी आदि के आंकड़े पोर्टल के माध्यम से लोड करना है। प्रशिक्षण के दौरान फसल बर्बादी, भूमि उपयोग विवरणी, शुद्ध सिंचित विवरणी ,प्रक्षेत्र मूल्य आदि का डाटा जुटाने तथा उपज दर आंकलन के लिए फसल कटनी के तरीके बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें