Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफSpecial Train Service from Rajgir to Khagaria Begins 114 Trips Until December 31

आज से राजगीर से खगड़िया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नौ सितंबर से 31 दिसंबर तक लगाएगी 114 ट्रिप आज से राजगीर से खगड़िया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन आज से राजगीर से खगड़िया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 8 Sep 2024 04:32 PM
share Share

नौ सितंबर से 31 दिसंबर तक लगाएगी 114 ट्रिप राजगीर से नवादा, शेखपुरा होकर जाएगी खगड़िया बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलेवासियों को एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। सोमवार से राजगीर से खगड़िया के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। नौ सितंबर से 31 दिसंबर तक दोनों तरफ से 114 ट्रिप लगाएगी। यह बख्तियारपुर के रास्ते नहीं बल्कि नवादा, शेखपुरा, मुंगेर व जमालपुर होते हुए खगड़िया पहुंचेगी। राजगीर से खुलने वाली ट्रेन का नंबर 03266 और खगड़िया से खुलने वाली ट्रेन का नंबर 03265 होगा। मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव काफी समय से इस रूट पर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने राजगीर से सहरसा तक के लिए ट्रेन चलाने की मांग की थी। फिलहाल पूर्व मध्य रेल ने खगड़िया तक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। बाद में इसे सहरसा तक बढ़ाया जा सकता है। इस ट्रेन में राजगीर से वाराणसी तक चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रैक का इस्तेमाल किया जाएगा। यानि इस ट्रेन में वह सारी सुविधा मिलेगी जो बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में मिलती है। टाइम टेबल : राजगीर से सुबह में यह ट्रेन छह बजकर 10 मिनट में खुलेगी। 6.30 में नटेसर, 7.15 में तिलैया, 8.03 में नवादा, 8.28 में वारिसलीगंज, 9.00 बजे शेखपुरा, 10.10 बजे किउल, 10.35 बजे अभयपुर, 11.20 बजे जमालपुर, 11.50 बजे मुंगेर और 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी। खगड़िया से यह ट्रेन 14.00 बजे खुलेगी। 14.55 में मुंगेर, 15.30 में जमालपुर, 16.00 बजे अभयपुर, 16.50 बजे किउल, 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर और 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी। नालंदा के लोगों के लिए खुशखबरी: ट्रेन के चलने से नालंदा के लोगों में खुशी का माहौल है। इस ट्रेन के माध्यम से लोग न सिर्फ खगड़िया बल्कि नवादा, शेखपुरा, जमालपुर व मुंगेर जैसे शहरों में भी जा सकते हैं। अभी तक इन शहरों के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं थी। इससे एक फायदा यह हुआ है कि अब इस्लामपुर से चलने वाली मगध एक्सप्रेस को राजगीर लाने की जगह बन गयी है। राजगीर, नटेसर, इस्लामपुर होते हुए यह दिल्ली जा सकती है। बाद में इसे राजगीर से चलाया जा सकता है। इसी तरह, स्थानीय लोगों ने इंटरसिटी को तिलैया तक चलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें