नेहुसाबिगहा शिक्षा समिति की सचिव बनीं संगीता देवी
नेहुसाबिगहा शिक्षा समिति की सचिव बनीं संगीता देवी नेहुसाबिगहा शिक्षा समिति की सचिव बनीं संगीता देवी नेहुसाबिगहा शिक्षा समिति की सचिव बनीं संगीता देवी

नेहुसाबिगहा शिक्षा समिति की सचिव बनीं संगीता देवी पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ चुनाव फोटो : नेहुसाबिगहा स्कूल : हरनौत प्रखंड के नेहुसाबिगहा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वीएसएस चुनाव में शिक्षक व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के नेहुसाबिगहा प्राथमिक विद्यालय में पुलिस की देखरेख में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव कराया गया। प्रधान शिक्षिका रीना कुमारी ने बताया कि वार्ड सदस्य सोना देवी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। संकुल समन्वयक सह आमंत्रित सदस्य शशिकांत पासवान की उपस्थिति में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। पिछड़ा वर्ग से गुड़िया देवी, सोना देवी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से रुक्मिनी देवी, ममता देवी, अनुसूचित जाति से संगीता देवी, खुशबू देवी, निःशक्त वर्ग से कंचन देवी व सामान्य कोटि से विद्यालय में नामांकन नहीं होने के कारण सदस्य का पद रिक्त रह गया।
चयनित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संगीता देवी को सचिव पद पर चयनित किया गया। मौके पर वरीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी, स्मिता पाटिल व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।