Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफRajgir Ambedkar School Girls Excel in State Kabaddi Championship

राजगीर आम्बेडकर विद्यालय की बच्चियां राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

राजगीर आम्बेडकर विद्यालय की बच्चियां राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम राजगीर आम्बेडकर विद्यालय की बच्चियां राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 8 Sep 2024 04:38 PM
share Share

राजगीर आम्बेडकर विद्यालय की बच्चियां राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के जिला टॉपरों में 8 बच्चियां इसी विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिता में रहा है इस स्कूल का दबदबा फोटो : राजगीर आम्बेडकर स्कूल : राजगीर आम्बेडकर आवासीय विद्यालय का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यटक नगरी राजगीर स्थित डॉ भीमराव आम्बेडकर आवासीय बालिका विद्यालय में बेहतर स्कूल प्रबंधन की वजह से छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी कमाल कर रही हैं। प्राचार्य डॉ राजीव रंजन ने बताया कि बिहारशरीफ के दीपनगर स्टेडियम में चार सितंबर को हुई जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आवासीय विद्यालय की छात्राएं जिला टॉपर रही हैं। चयनित बच्चियां 10 से 15 सितंबर तक दरभंगा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। खिलाड़ियों का दल सोमवार को दरभंगा रवाना होगा। शारीरिक शिक्षिका रितु सिंह व शिक्षक शुभम कुमार के मार्गदर्शन में बच्चियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने गुर बताये जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि विजेता टीम राजगीरसे आठ व उपविजेता टीम गिरियक के पोखरपुर स्कूल की चार बच्चियां राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। डीईओ राजकुमार, डीपीओ कविता कुमारी, आनंद शंकर व मो. शाहनवाज ने इन बच्चियों को बधाई दी है। राज्यस्तीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यस्तीय प्रतियोगिता में ये बच्चियां होंगी शामिल : आम्बेडकर आवासीय स्कूल की विजेता टीम में शामिल 12वीं कक्षा की मुस्कान, खुशी कुमारी, 10वीं की चंचल कुमारी, रानी कुमारी व निशु कुमारी, नौवीं की आरती कुमारी, आठवीं की अनिषा कुमारी, प्रियंका कुमारी व सोनम कुमारी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके साथ ही पोखरपुर हाईस्कूल की 12वीं की विभा कुमारी, दसवीं की शिवानी कुमारी व नेहा कुमारी और नौवीं कक्षा की खुशी कुमारी शामिल होंगी। 519 बच्चियां हैं नामांकित : राजगीर आम्बेडकर बालिका स्कूल में पहली से दसवीं कक्षा तक 400 सौ बच्चियां नामांकित है। जबकि, इंटर में विज्ञान व कला संकाय में 119 छात्राएं नामांकित है। 11वीं व 12वीं की छात्राओं को पढ़ाने के लिए 12 शिक्षक कार्यरत है। जबकि, नौवीं व 10वीं की पढ़ाई कराने के लिए महज तीन शिक्षक तैनात है। हद तो यह कि इतनी व्यवस्थित विद्यालय में पहली से आठवीं में 320 छात्राओं को पढ़ाने के लिए महज पांच शिक्षक तैनात हैं। प्राचार्य ने बताया कि शिक्षकों की कमी की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से शिक्षकों की पदस्थापन करने की मांग की है। राजगीर स्कूल में एक नजर में : 1. आर्ट इंन क्लास 2. कम्प्यूटर लैब : 10 कम्प्यूटर 3. आईसीटी लैब : 20 कम्प्यूटर 4. रोबोटिक्स लैब 5. स्मार्ट क्लास - 2 6. आर्ट एंड ड्राप्पटिंग लैब 7. खेलघर 8. किचेन गार्डेन 10. पहली से आठवीं कक्षा : 320 नामांकन 11. नौंवी व दसवीं में : 80 नामांकन 12. 11वीं व 12वीं कक्षा में 119 नामांकन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें