Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफNational Sports Day Celebrated at Saraswati Vidya Mandir Rajgir

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 29 Aug 2024 04:39 PM
share Share

सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो: विद्या मंदिर-राजगीर के सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा व अन्य। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। हसनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों व छात्रों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रभार फेरी निकाली गयी। बाद में मेजर ध्यानचंद पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य ने भारतीय पारंपरिक खेलों को जीवंत रखने पर बल दिया। अरुणाबुज श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय का खेल परिसर व जिम सेंटर उनके नाम पर बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान पिट्टो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सामूहिक व्यायाम, हैंडबॉल, रस्सी कूद, कैरम, कुश्ती खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रमुख संजय कुमार मिश्रा ने खेल दिवस के महत्व को बताया और खेल उपकरणों की प्रदर्शन लगायी। कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें