Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफDevelopment Plans for Historic Kabir Math in Rajgir Discussed at Saints Gathering

राजगीर पुराना बाजार के कबीर मठ का होगा विकास

राजगीर पुरानी बाजार की कबीर मठ का होगा विकास राजगीर पुरानी बाजार की कबीर मठ का होगा विकास

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 11 Sep 2024 02:52 PM
share Share

राजगीर पुरानी बाजार की कबीर मठ का होगा विकास संत समागम में विकास पर हुई चर्चा, बनी रणनीति फोटो : राजगीर संत : राजगीर में संत समागम कार्यक्रम में बुधवार को शामिल जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर व अन्य। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। शहरके पुराना बाजार स्थित कबीर मठ का नए तरीके से विकास किया जाएगा। यह एक बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है। इस स्थान का दर्शन करके हमसब धन्य हैं। गुरुग्रन्थ साहिब में सभी धर्मों की वाणी सम्मलित है। इसमें कबीर साहेब के 224 शब्द (संदेश या उपदेश) हैं। गुरु नानक देव महाराज जी ने एंव सद्गुरु कबीर ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। यह कबीर मठ ऐतिहासिक है। इसका जिर्णोद्धार और विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। राजगीर में संत समागम कार्यक्रम में बुधवार को मुख्य अतिथि पटना श्री हरि मंदिर साहेब गुरुद्वारा के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मिस्कीन ने कहा कि हर धर्म का लक्ष्य मानव सेवा होता है। हमें शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। कबीर मठ के संरक्षक महंत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद द्वारा उन्हें इसका संरक्षक नियुक्त किया गया है। राजगीर हर धर्म के लोगों के लिए भक्ति का केंद्र है। यहां इस केंद्र को और बेहतर तरीके से स्थापित किया जाएगा। यहां पर यात्री निवास सहित गुरुकुल भी स्थापित होगा। मौके पर आश्रम के मंहत श्री धर्मदेव दासजी, युवाचार्य संत श्री विवेक मुनि जी, संत अशोक दास जी, संत अखिलेश दास जी, संत रामजी दास, पुरुषोत्तम पांडेय, भोलाजी, शेखर मास्टर व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें