Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफ20-Point Committee Aims to Improve Living Standards First Meeting on September 11

लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्य

लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्यलोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्यलोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्यलोगों के...

लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्य
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 5 Sep 2024 02:25 PM
हमें फॉलो करें

लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही 20 सूत्री समिति का उद्देश्य बैठक कर डीएम ने सदस्यों से बढ़ायी जान-पहचान 11 को होगी 20 सूत्री समिति की पहली विधिवत बैठक फोटो: 20 सूत्री : गुरुवार को शहर के एनआईसी भवन में 20 सूत्री समिति के सदस्यों के साथ परिचय बैठक में डीएम शशांक शुभंकर, समिति के उपाध्यक्ष व सदस्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के साथ डीएम शशांक शुभंकर ने परिचय बैठक की। इसकी पहली बैठक प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में 11 सितंबर को होगी। परिचय के क्रम में सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों से डीएम को अवगत कराया गया। बैठक में डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष मो. मशरूर अहमद जुबैरी उर्फ अरशद, जदयू नगर अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट समेत जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। बताया गया कि पिछड़े और निर्धन लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की निगरानी व अनुश्रवण करना ही इस समिति का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही, विकासोन्मुख कार्य के लिए जन समुदाय को प्रेरित करना भी कमेटी का उद्देश्य है। क्रियान्यवन समिति के सदस्य : अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष मशरूर अहमद जुबैरी उर्फ अरशद व रविशंकर प्रसाद, सदस्य-नदीम जफर उर्फ गुलरेज अंसारी, नवीन मांझी, मनोरमा देवी, भरत शर्मा, धनंजय देव, रीना कुमारी, सरयुग रविदास, रीना कुमारी, जर्नादन पंडित, धर्मेंद्र प्रसाद चौहान, रंजीत कुमार, रीना कुमारी, शैलेद्र कुमार, अविनाश प्रसाद सिंह, रामसागर सिंह, विकास कुमार, प्रज्ञा भारती, संतोष भारती, महेंद्र सिंह यादव, लालजीत पासवान, विश्वजीत पासवान, सोनू कुशवाहा, सत्येंद्र पासवान उर्फ मुकुट।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें