Hindi Newsबिहार न्यूज़bihar weather report imd said temprature will fall down in next four days cold

Bihar Weather: बिहार में अभी ठंड से राहत, चार दिन बाद बदलेगा मौसम; IMD ने बताया

  • Bihar Weather: मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि इसके बाद बिहार में कई जगहों पर तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है। जाहिर है तापमान गिरने की वजह से बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 4 Feb 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: बिहार में अभी ठंड से राहत, चार दिन बाद बदलेगा मौसम; IMD ने बताया

Bihar Weather: फरवरी के महीने में बिहार में लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा सुबह के वक्त कुछ जगहों पर हल्का कोहरा नजर आ रहा है। दोपहर के वक्त तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान मं 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि इसके बाद बिहार में कई जगहों पर तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है। जाहिर है तापमान गिरने की वजह से बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, शीतलहर या अत्यधिक ठंड बढ़ने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

ये भी पढ़ें:आरा में लूटपाट के दौरान CSP संचालक की गोली मार कर हत्या, थानाध्यक्ष सस्पेंड
ये भी पढ़ें:नाक काटी और आंख फोड़ दी, चेहरे पर भी हमला: पति ने पत्नी को क्यों दी दर्दनाक मौत

इसके अलावा बारिश की भी संभावना नहीं है। अनुमान जताया गया है कि मंगलवार को कुछ जिलों में सुबह के वक्त कोहरा नजर आ सकता है। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में दोपहर के वक्त धूप खिली रहेगी। हल्की पछुआ हवा चलने का भी अनुमान है।

ये भी पढ़ें:शराब पीकर मां सरस्वती की प्रतिमा तोड़ी, भीड़ ने पोल से बांध कर पीटा

अनुमान जताया गया है कि आगामी 8 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे पहले सोमवार को तीखी धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें