Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरLove Story Ends in Marriage Local Panchayat Resolves Dispute

प्रेमी के घर में घुसी प्रेमिका, पंचायत ने दोनों की कराई शादी

कहलगांव के एक गांव में चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में लड़की ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन लड़के ने इनकार किया। अंततः लड़की के परिवार और ग्रामीणों की मदद से पंचायत ने दोनों की शादी शिव मंदिर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 9 Sep 2024 08:26 PM
share Share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में लड़की के द्वारा शादी का दबाव बनाने पर लड़के की तरफ से इनकार किया जा रहा था। रविवार की सुबह 11:00 बजे प्रेमिका, प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद प्रेमी घर से फरार हो गया। सोमवार की सुबह लड़के के दरवाजे पर लड़की पक्ष के परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर शिवनारायणपुर थाने की पुलिस भी पहुंची। मुखिया और सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों और दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुआ। लड़का और लड़की दोनों बालिग और स्वजातीय थे। पंचायत के निर्णय के अनुसार दोनों की शादी पंचायत के शिव मंदिर में संपन्न करा दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें